भोजपुर (BHOJPUR): भोजपुर जिले से हत्या की एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पूरा शहर दहल उठा है.जहां एक सिक्योरिटी गार्ड को पीट पीट का मार डाला गया है.पुरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव का है.जहां स्थित अनुसूचित जाति टोले से घर से एक प्राइवेट गार्ड का शव बरामद किया गया.मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है. वे पेशे से प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड थे और आरा शहर के जेल रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में कार्यरत थे.
पढ़े क्या है परिजनों का आरोप
मृतक के शरीर पर कई हिस्सों में चमड़ी झुलसी हुई पाई गई है. इसे लेकर स्वजन ने आरोप लगाया है कि उनके शरीर पर गर्म पानी डालकर उनकी हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर, मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच उपरांत एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.घटना के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति है.पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है.