✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बंगलौर में बिहार के कृषि मंत्री ने ली जैविक खाद की जानकारी, ऑर्गेनिक DAP पर जोर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 6:18:08 PM

पटना(PATNA):मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और वैश्विक संकट के बीच देश में उर्वरक और ईंधन की खपत कम करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 50 प्रतिशत कटौती का आह्वान किया है. इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बंगलौर का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने ‘श्री श्री एग्रीकल्चर ट्रस्ट’ द्वारा विकसित पेटेंटेड जैविक खाद और जैविक Organic DAP के बारे में विस्तार से जानकारी ली. वैज्ञानिकों के साथ बैठक में इन जैविक उर्वरकों के उत्पादन और उनके फायदों पर चर्चा हुई.

कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी मौजूद

आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूरे होने और श्री श्री  विशंकर जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री शामिल हुए.इस दौरान उन्होंने रविशंकर जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया.इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी मौजूद रहे, जिनमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू, गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत सहित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मंत्री शामिल थे.कृषि मंत्री ने कहा कि जैविक उर्वरक आने वाले समय में किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे और यह रासायनिक खाद का बेहतर विकल्प बन सकते है उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद के अधिक उपयोग से जमीन और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, इसलिए जैविक खेती को अपनाना जरूरी है.

रोड मैप के तहत जैविक खेती को बढ़ावा

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार कृषि रोड मैप के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है. बंगलौर में विकसित यह तकनीक बिहार के कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाएगी.अंत में मंत्री ने भरोसा जताया कि जैविक उर्वरक अपनाने से किसान अपनी लागत कम कर सकेंगे और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे.

Tags:Organic farmingOrganic fertilizerBio fertilizerOrganic DAPAgriculture newsBihar agricultureVijay Kumar SinhaBangalore visitSri Sri Agriculture TrustArt of Living programSustainable farmingNatural farmingChemical fertilizer alternativesFarmers empowermentSelf reliance IndiaAgricultural innovationSoil healthEnvironmental protectionGreen farmingIndia agriculture policyPM Modi initiativeFertilizer reductionClimate friendly farmingAgricultural roadmap BiharFarmer welfare schemeOrganic agriculture IndiaKarnataka agriculture programInter state cooperationFarming technologyRural developmentAgri economySustainable developmentNatural inputsCrop productivitySoil conservation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.