✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहारवासियों को सरकार का बड़ा तोहफा,दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर यात्रियों को बस किराए में मिलेगी विशेष छूट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:41:32 AM

पटना(PATNA):बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 6 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति दी है.सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और होली के अवसर पर लोक-निजी भागीदारी यानि पीपीपी मॉडल के तहत चलने वाली डीलक्स Non-AC, डीलक्स AC और डीलक्स स्लीपर AC बसों के किराए में राहत दी जाएगी. इसके लिए 24 करोड़ 6 लाख 36 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान की है.

योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ रुपये

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने इस विशेष छूट योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ रुपये बताया था. चूकि वर्तमान बजट मद में केवल 10 करोड़ रुपये का ही प्रावधान है, इसलिए शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (BCF) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी.

बिहार में सार्वजनिक परिवहन का लगातार विस्तार हो रहा है

 बिहार में सार्वजनिक परिवहन का लगातार विस्तार हो रहा है. डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार और बिहार के बाहर रहने वाले लोगों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है.इसी कड़ी में हाल ही में रेलवे ने दीपावली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन सेवा के संचालन का निर्णय लिया है और अब बिहार सरकार ने अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है.

Tags:bihar news todaycm bihar news todaybihar today newsbihar news live today hindibihar minister newsbihar news currentcurrent bihar newscurrent bihar news livebihar news livebihar newsfirst bihar newsbihar employment newsbihar news comedylatest bihar newsbihar news updatebihar news cmcm bihar newsbihar top news livebihar weather newsbihar top newsbihar news city livecity bihar newsbihar superfast news livenews live bihartoday newsbihar news chobibihar news hindiTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.