✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार को मिलेगी नई उड़ान,पीएम मोदी करेंगे 1,200 करोड़ के हवाई अड्डे टर्मिनल का उद्घाटन

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:04:35 AM

पटना (PATNA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं.जहां पश्चिम बंगाल की यात्रा के बाद वे सीधे पटना पहुंचेंगे, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे 1410 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिहटा एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे.इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्र एवं राज्य सरकार के कई मंत्री, और भाजपा-जदयू गठबंधन के सांसद भी उपस्थित रहेंगे.

पटना में भव्य रोड शो और कार्यकर्ताओं से संवाद

बिहटा एयरपोर्ट कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो करेंगे.जहां यह रोड शो डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए बिर्कल पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय तक जाएगा.यहां प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे और आगामी चुनावी रणनीतियों व संगठन की दिशा पर चर्चा करेंगे.बैठक के बाद प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.

30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा और बड़ी घोषणाएं

दौरे के दूसरे दिन, यानी 30 मई को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक वृहद जनसभा को संबोधित करेंगे. जहां इस अवसर पर वे 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं

नबीनगर (औरंगाबाद) में 29,930 करोड़ रुपये की सुपर थर्मल पावर परियोजना

पटना, आरा, सासाराम और वाराणसी-रांची-कोलकाता को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास

गंगा पर नया पुल निर्माण

सोननगर और मोहम्मदगंज के बीच तीसरी

रेलवे लाइन की योजना

Tags:bihar new airport terminalpm modi patna airportpatna airport inaugurationbihta airport developmentbihar infrastructure projects₹1200 crore patna airportbihar connectivity boostpm modi bihar visitbihar development newspatna airport civil enclavebihar transport infrastructurepm modi airport inaugurationsbihar economic growthpatna civil enclaveindia airport projectsBihar NewsPatna newsTodays newsPolitical newsPm modi patna dauraBihar will get a new flightPM Modi will inaugurate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.