✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वीडियो शेयर करते ही क्यों मची सनसनी, पढ़िए क्या है पूरा मामला !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 5:46:23 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर सनसनी फैला दी है. उनका दावा है कि भाजपा विधायक ने एक घर में घुसकर मारपीट की है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया है कि क्या इस पर कार्रवाई करेंगे? 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा है

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, यह बीजेपी का मुजफ्फरपुर का विधायक है, जो दो दर्जन गुर्गो  के साथ वार्ड 48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है. तांडव मचा कानून की धज्जियां उड़ाता है. जो इसकी नहीं सुनता उसका कुछ भी हो सकता है. क्या बड़ बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है, विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करें. उनमें हिम्मत नहीं, क्योंकि वह पहले जाति देखेंगे. पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं होगी. गोदी मीडिया भी विपक्ष का एमएलए होता, तभी खबर करेगा. 

मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार ने शनिवार को केस किया है 

मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में शनिवार को विधायक ने पुलिस में केस दर्ज कराया है. इसमें दो लोगों को आरोपी बनाते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. विधायक ने बताया है कि वह बात करने शनिवार को आरोपी के घर पहुंचे, तो उसने बदसलूकी की. उसने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरता है. वह पहले एके 47 हथियार रखने के जुर्म में जेल जा चुका है. इस हथियार से सबको भून देगा. बताया जाता है कि आरोपी ने भी विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस ने उस पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Tags:DhanbadBiharTejshwi YadavVideoSocial mediabihar newsbihar politicstejashwi yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.