✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:ऐसा क्या हुआ कि किराये पर रह रही शिक्षिका को मकान मालिक ने बनाया बंधक, पढ़ें हैरान करनेवाला मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:02:12 AM

पूर्णिया(PURNIYA):बिहार के पूर्णिया जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है.जहां कसबा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14, तिनपनिया में किराए के मकान में रह रही एक शिक्षिका को मकान मालिक ने हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया है.मामला प्रकाश में आने के बाद कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कर बंधक बनायी गयी शिक्षिका को मुक्त कराकर थाना ले आयी है.

पढ़ें हैरान करनेवाला मामला

जानकारी के मुताबिक कसबा के मदारघाट निवासी शिक्षिका रितुराज वार्ड संख्या 14 तिनपनिया निवासी श्रवण साह के मकान में किराए पर रह रही थी. वहीं से संझेली स्कूल में ड्यूटी करती है.शिक्षिका रितुराज के अनुसार मकान मालिक श्रवण साह मकान खाली कराने का दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर श्रवण साह अपने सहयोगी अनिल यादव के सहयोग से शनिवार सुबह तकरीबन 7 बजे हाथ पैर बांध कर कमरे में बंधक बना दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 स्थानीय लोगों की सूचना पर कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़िता शिक्षिका रितुराज को मुक्त करा कर थाना ले आयी. सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Tags:govermtent teacher biharshocking news biharshocking news purniyabiharbihar newsbihar news todaypurniyapurniya newspurniya news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.