✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाई-भतीजे ने ही मिलकर कर दी महिला की हत्या, पढ़ें दिल दहलानेवाली वारदात की पूरी सच्चाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:38:43 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है. जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं महिला की हत्या की खबर लगते ही गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. पूरी घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत की बताई जा रही है. मृतिका महिला की पहचान नीमा पंचायत के रहने वाले मणिकांत पोद्दार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है.

पढ़ें पूरा मामला

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मृतका के भाई और भतीजा को कुछ दिन पहले कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए दिया था. बीती रात मृतका के भाई और भतीजा घर पर आये थे और रेखा देवी को दोनों ने मिलकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. परिजनों की मानें तो रेखा देवी अपनी बकाये पैसे लगातार अपने भाई और भतीजा से मांगती थी, लेकिन वो टालमटोल करते थे. जब दोनों घर आये थे तो महिला से दोनों ने चाय बनाने के लिए कहा जैसे ही महिला चाय बनाने गई, दोनों ने उसे गोली मार दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोली का आवाज सुनकर जब घरवाले आए तो दोनों मौके से फरार हो चुके थे, परिजनों का आरोप है कि पैसे की लेनदेन की वजह से ही रेखा देवी के भतीजा और भाई ने मिलकर उनकी हत्या की है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी.मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल जुटी हुई है. फिलहाल इस हत्या की सूचना मिलते ही गांव में काफी संख्या में भीड़ लग गई है.

Tags:murdermurder in biharmurder in begusaraicrime news begusraibiharbihar newsbihar news todaybegusaraibegusarai newsbegusarai news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.