✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: एक महीने में सम्राट सरकार के क्या हैं सात बड़े निर्णय, जानिए किसे कितना होगा फ़ायदा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 2:27:12 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार में 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. आज 17 मई है. अपने एक महीने के कार्यकाल में बिहार के मुख्यमंत्री ने 7 बड़े फैसले लिए है. बिहार के 10 जिलों में 11 सैटलाइट टाउनशिप बनेंगी मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है. जानकारी के अनुसार पटना में पाटलिपुत्र, सोनपुर में हरिहरनाथपुर, गया में मगध, दरभंगा में मिथिला, सहरसा में कोसी, पूर्णिया में पूर्णिया, मुंगेर में अंग, सीतामढ़ी में सीतापुरम, भागलपुर में विक्रमशिला, मुजफ्फरपुर में तिरहुत और छपरा में सारण नाम से टाउनशिप बनेगी. 

निजी स्कूलों पर रहेगा सरकार का शिकंजा

इसके अलावे बिहार सरकार ने सभी जिला स्कूलों और प्रत्येक प्रखंड के चयनित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है. 800 करोड रुपए की स्वीकृति भी दी गई है. डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए राशि विमुक्त की गई है. लोगों की समस्याओं के तुरंत निष्पादन के लिए सहयोग की त्रिवेणी प्रारंभ करने का निर्णय हुआ है. इसके लिए सहयोग हेल्पलाइन 1100, सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in खोले गए हैं.  

पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाने का हुआ है निर्णय

साथ ही पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाने का निर्णय हुआ है. यह शिविर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेंगें. इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भी फैसले लिए गए है. प्राइवेट स्कूलों को फीस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना जरूरी होगा. अनावश्यक शुल्क पर रोक रहेगी. परिजनों को किताबें और ड्रेस कहीं से भी खरीदने की स्वतंत्रता होगी. एक और फैसले में 50 करोड रुपए तक के सिविल कार्यों में राज्य के ठेकेदारों को प्राथमिकता मिलेगी. सातवीं योजना के रूप में "पुलिस दीदी" योजना की शुरुआत हुई है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना है. इसके लिए 1500 स्कूटी महिला पुलिस के लिए खरीदने का निर्णय लिया गया है. कॉलेज और स्कूल के सामने पुलिस दीदी की तैनाती रहेगी.

Tags:DhanbadBiharSamrat GovtActionCM samrat chaudharybihar CMbihar newsbihar governmentbihar CM Samrat chaudhary major decision

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.