✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : भारत को G 20 की अध्यक्षता मिलने पर खुशी की लहर, जगमग हुआ विश्व का सबसे केसरिया ऊंचा बौद्ध स्तूप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:41:30 AM

मोतीहारी(MOTIHARI): G 20 का नेतृत्व करने के उपलब्धि मिलने पर खुशी की लहर पूर्वी चम्पारण पहुंची है. इस खुशी को मनाने के लिए केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय ने देश के एक सौ ऐतिहासिक स्थलों को रौशनी से जगमग करने की घोषणा की है. ऐतिहासिक स्थलों में एक पूर्वी चम्पारण का बौद्ध स्तूप भी शामिल है. पूर्वी चम्पारण के केसरिया नगर पंचायत में विश्व का सबसे उच्चा बौद्ध स्तूप है,जिसे लाईटों से सजाया गया है. विश्व के सबसे उच्चे बौद्ध स्तूप के दर्शन के लिए देश विदेश के पर्यटक यहां आते हैं. विश्व के मानचित्र पर प्रसिद्ध केसरिया का बौद्ध स्तूप देउरा नाम से प्रसिद्ध है,जिसके विकास की स्थानीय लोग गुहार लगाते हैं.

स्थानीय केसरिया के निवासी भैरव शंकर गिरी बताते हैं कि यह एक ऐतिहासिक दिन है. आज से G 20 देशों का नेतृत्व भारत करेगा. यह गर्व और खुशी की बात है. इस अवसर पर केसरिया के बौद्ध स्तूप को स्थान मिला है जो हमें गौरवान्वित करने वाली है. साथ ही कहा कि केसरिया का विकास नहीं हो सका है,जिसकी जरुरत है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आये यात्री आजाद खान का कहना है कि केसरिया का बौद्ध स्तूप विश्व का सबसे उच्चा स्तूप है. जिसे देखने के लिए देश विदेश के यात्री धर्मावलम्बी आते हैं. 

Tags:bihar newsmotihari news updateG20India getting the presidency of G20

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.