✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में निगरानी विभाग 2 माह में बड़ी कार्रवाई,भ्रष्टाचार से जुड़े 28 मामले दर्ज

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 11:11:26 PM

पटना(PATNA): राज्य में सरकार जीरो टोलरेंस कि नीति पर काम कर रही है. जरा भी भ्रष्टाचार कि शिकायत मिलने पर त्वरित एक्शन देखने को मिल रहा है. बीते दो माह में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के स्तर से 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गाया. जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है.
वर्ष 2024 में जनवरी-फरवरी के दौरान की गई कार्रवाई से 28 गुना और 2025 में हुई कार्रवाई से 4 गुना अधिक है.इसकी जानकारी सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस वार्ता में  दी है.

7 लाख 99 हजार किये गए जब्त 

गंगवार ने बताया कि वर्ष 2023 के जनवरी-फरवरी में भ्रष्टाचार से जुड़े 10 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं 2024 के जनवरी-फरवरी में एक और 2025 के इन्हीं दो महीनों के दौरान 7 भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.इस तरह से देखा जाए, तो पिछले वर्ष 2023 से 2025 के बीच यानी 3 वर्षों के शुरुआती दो माह में कुल 18 केस दर्ज किए गए हैं.जबकि अकेले वर्ष 2026 के जनवरी-फरवरी में कुल 28 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.इन मामलों में 7 लाख 99 हजार रुपये जब्त किए गए हैं. इन सभी मामलों में लोकसेवकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप के साथ ही डीए (आय से अधिक संपत्ति मामले) मामले में पकड़ा गया है.

मज़बूत हुई टीम 

 जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगरानी ब्यूरो पूरी तरह से संकल्पित है.ब्यूरो की टीम पहले से और सशक्त हुई है, जिसकी वजह से कार्रवाई की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. उन्होंने बताया कि अगर करीब ढाई दशक के आंकड़ों पर गौर करें, तो औसतन हर वर्ष 72 मामले दर्ज किए गए हैं.यानी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिमाह औसतन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए. वर्ष 2025 में कार्रवाई में तेजी लाई गई, जिसकी वजह से इस वर्ष 122 मामले दर्ज किए गए.यानि इस वर्ष औसतन हर महीने 10 लोकसेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया.

30मामलो में. सुनवाई सजा 

  निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक ने बताया कि ब्यूरो कार्यालय 24 घंटे कार्यरत है.कार्रवाई की प्रक्रिया पहले से सुगम और सहज हो चुकी है.वर्ष 2025 में 30 मामलों में सजा सुनाई गई थी. 2026 के जनवरी और फरवरी में चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है.बहुत से मामले स्पीडी ट्रायल में ले जाए गए हैं.करीब 200 मामले ऐसे हैं जिन्हें लक्षित किया गया है.इस वर्ष की समाप्ति तक अधिक से अधिक मामलों में सजा दिलाई जाएगी. इस अवसर पर उन्होंने ब्यूरो परिसर में कैंटीन भवन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण का शुभारंभ किया.कहा, परिसर में कैंटीन के खुलने से ब्यूरो के कामकाज में सहूलियत मिलेगी.

Tags:BiharCorruptionAnti Corruption bPatnaJitendra singh gangwarBihar newsIpsPatna update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.