✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

टूट गया सम्पर्क! बिहार यूपी को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ पर पानी का तेज बहाव, आवागमन पर लगी रोक

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:59:22 AM

कैमूर (KAIMUR) : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ को स्थानीय पुलिस ने रस्सी के सहारे बैरिकेडिंग कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम 7 बजे के आसपास नुआंव के समीप ककरैत पथ छलका पर कर्मनाशा नदी के पानी का तेज बहाव होने लगा. जिसको देखते हुए दुर्गावती पुलिस ने ठोस कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की है.

इधर जन सुराज के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने भी स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है. राहगीरों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सीओ तथा थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी भी ली है. दरअसल अचानक रातों-रात कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा और सुबह होते होते बाढ़ के रूप में तब्दील हो गया. दोपहर तक पानी का बहाव नहीं था लेकिन आखिरी शाम होते होते इस पथ पर पानी का तेज बहाव होने लगा. पथ से गुजरने वाले राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है. कोई अनहोनी न हो इसको देखते हुए स्थल पर दुर्गावती पुलिस व डायल 112 की पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना दिख रही है. साथ ही यूपी की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों के चालकों को पुलिस समझा बुझाकर वापस दूसरे रूट से जाने के लिए अपील कर रही है.

Tags:bihar floodsbihar newsbihar latest newsbihar floods newskaimur newskaimur floods

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.