✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Train Fire:  पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, कूद कर यात्रियों ने बचाई जान, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:31:15 PM

पटना (PATNA) : पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में किऊल जंक्शन में भीषण आग लग गई. एक कोच में लगी आग की जद में दूसरी कोच आ गई. इसके बाद देखते ही देखते कई बॉगी धूकर-धूकर जलने लगी. वहीं आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए. कुछ ही मिनट में ट्रेन के चार कोच में आग फैल गई. इससे चार  कोच पूरी तरह से जल कर खाक हो गया .

वरिष्ठ अधिकारी आग लगने के कारणों की कर रहे जांच

इधर, घटना की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई थी. रेलवे की टीम की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गयी और आग पर काबू पाया गया. घटना किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर हुई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. दानापुर डिवीजन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे. अधिकारियों का कहना था कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

ट्रेन रुकते ही मची अफरातफरी 

प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि 13028 डाउन पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची. तभी ट्रेन के इंजन से 6 से 7  बोगी के बाद अचानक चक्के के पास से धुआं उठने लगा. तभी प्लेटफॉर्म पर बैठे लोग शोर करने लगे. जिसके बाद कोच में सवार सभी यात्री कूदकर इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने इसकी जानकारी किऊल रेलवे स्टेशन के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गयी. जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गई और आग पर काबू पाया गया.

Tags:Bihar Train Firebihar train firebihar train fire latest newsbihar newsbihartrain fire in bihartrain firelatest newstrending newsbihar breaking newsMassive fire broke out in the passenger train going from Patna to Jasidihmassive fire in passenger train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.