✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : लालू के बड़े लाल का दिखा एक और निराला अंदाज़, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 4:44:07 PM

टीएनपी डेस्क (TNPDESK): लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप यादव एक खास अंदाज में देखे जा रहे हैं. उनका अंदाज हमेशा की तरह निराला है. जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह ध्यान में लीन नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने भगवान भोले की भी एक तस्वीर डाली है. इन तस्वीरों को डालते हुए लिखा है कि

महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं होता

महाकाल के भक्त तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में श्रद्धा और साहस के साथ लिया जाता है,लोग कहते है, जो सच्चे दिल से महाकाल की भक्ति करता है, उसे कोई हानि नहीं पहुँचा सकता. एक बार कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश की, लेकिन समय ने उन्हें सिखा दिया कि
महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं होता. तेज प्रताप यादव हमेशा यही कहते, “जो महाकाल के भक्त को दुश्मन बनाएगा, वो इस संसार में टिक नहीं पाएगा, क्योंकि उसके साथ स्वयं महाकाल की शक्ति होती है. ”हर-हर महादेव! 🔱


 
तेज प्रताप यादव किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं 

तेज प्रताप यादव चर्चा में रहते है.कुछ दिन पहले कहा था कि जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद यदि भाजपा के नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें उनका समर्थन रहेगा. नीतीश कुमार के बारे में  कहा था कि शराबबंदी नीति विफल होने के कारण वह दिल्ली भाग रहे हैं. तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित किए जाने के बाद जनशक्ति जनता दल का गठन किया. 

Tags:BiharLalu ke laalAlag andajpostBiharbihar newslalu yadavtejashwi yadavtej pratap yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.