✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार -मनसे में एक बार फिर खिंची तलवारें ,बिहार भवन निर्माण को लेकर क्यों खड़ा हुआ नया विवाद!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 22, 2026, 5:06:00 PM

धनबाद(DHANBAD): बिहार और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे ) के बीच एक बार फिर तलवार खिंच गई है.  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  के एक नेता ने बिहार के खिलाफ खूब आग उगला  है.  मनसे के नेता यशवंत  किल्लेदार  ने धमकी दी है कि वह मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे।  इस धमकी के बाद फिर एक बार उत्तर भारत से  झगड़ा सुलगने लगा है.  बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने करारा जवाब दे दिया है.  उन्होंने कहा है कि किसी की हिम्मत नहीं है कि मुंबई में बिहार भवन के निर्माण का काम रोक देगा।  सवाल किया है कि राज ठाकरे क्या महाराष्ट्र के राजा है?  अशोक चौधरी का कहना है कि यह लोग बेकार लोग हैं. 

 मुंबई में बिहार भवन कैसे नहीं बनने देंगे? क्या किसी की जबरदस्ती चलेगी? राजतंत्र है क्या ?बिहार सरकार एक जनभावना  से भवन बनवाने जा रही है.  जो लोग वहां इलाज के लिए जाते हैं, उनके लिए यह काम कराया जा रहा है , ताकि उनको परेशानी ना हो.  ऐसा भवन कई राज्यों में है और वहां भी बनेगा।  मनसे  नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी  बिहार भवन नहीं बनने देगी।  बिहार सरकार महाराष्ट्र की राजधानी में 30 मंजिला एक इमारत का निर्माण करा  रही है, जिसमें कैंसर रोगियों के लिए 240 बिस्तरों वाली एक डॉरमेट्री भी होगी।  वैसे भी मनसे  उत्तर भारतीयों के प्रति विरोध के लिए जानी जाती है. 

बता दे कि पिछले साल जुलाई महीना में भी महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर खूब राजनीति हुई थी.  महाराष्ट्र  सरकार के उस फैसले को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पहले से तीसरी कक्षा तक हिंदी भाषा सीखने की बात कही गई थी.  विवाद होने पर यह फैसला तो वापस ले लिया गया, लेकिन इस विवाद ने  खूब राजनीतिक रंग जमाया।  इधर बीएमसी के चुनाव में भाजपा की जीत के बाद झारखंड के गोड्डा  सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि वह अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे।  उनका यह कहना एक तंज था.  इधर, फिर बिहार भवन निर्माण को लेकर फिर बयानबाजी शुरू कर दी गई है. 
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadBiharManseWiwadBhawan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.