✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार SST टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान बहुरिया कोठी से 17.45 लाख का सोना बरामद, एक गिरफ़्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:45:52 AM

सारण(SARAN): आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की निगरानी और सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है. इसी क्रम में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बहुरिया कोठी एसएसटी प्वाइंट पर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.जाँच के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से करीब 17 लाख 45 हजार रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है.

बिस्किट के रूप में लगभग 17.45 लाख रुपये का सोना बरामद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एसएसटी टीम द्वारा बहुरिया कोठी चेकपोस्ट पर चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से सोने के आभूषण और बिस्किट के रूप में लगभग 17.45 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ.बरामद सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने तत्काल व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

एक गिरफ़्तार 

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सारण स्वयं मौके पर पहुंचे और बरामदगी के पूरे प्रकरण की गहन जांच की.अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध लेनदेन या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.पुलिस ने बताया कि बरामद सोने की स्रोत और उद्देश्य की जांच के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) को भी सूचित कर दिया गया है.फिलहाल बरामद सोने को अस्थायी जब्त सूची में दर्ज कर सुरक्षित रखा गया है.हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सभी जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड और एसएसटी टीमों को सक्रिय

बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड और एसएसटी टीमों को सक्रिय किया गया है.निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैश, शराब, सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए 24 घंटे चौकसी बढ़ा दी गई है.

Tags:bihar stet sstsst for bihar stetbihar stet sst 2025bihar stet sst classbihar stet sst paper 1bihar stet paper 1 sstbihar stet sst classesbihar stet sst playlistbihar stet sst syllabusbihar stet sst mock testbihar stet sst class 2024bihar stet sst by sunny sirbihar stet sst preparationbihar stet sst by sachin sirbihar stet sst practice setbihar stet sst syllabus 2025bihar stet sst marathon classbihar stet sst paper 1 syllabusbihar stet sst class sachin sirTrending newsViral newsBiharSaran

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.