✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चमक रहा बिहार,पंचायत में लगी 10 लाख स्ट्रीट लाइट,विभागीय सचिव ने की समीक्षा बैठक   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 10:19:42 PM

पटना(PATNA): बिहार मेन ग्रामीण इलाके भी रात में स्ट्रीट लाइट के रौशनी जग मगाएंगे. सरकार की पहल पर पंचायती राज्य विभाग ने करीब 10 लाख स्ट्रीट लाइट ग्रामीण इलाकों में  लगाया है.जिससे गाँव मोहल्ले भी रौशनी में जगमगा रहे है. लाइट के अधिष्ठापित को लेकर विभागीय सचिव ने समीक्षा बैठक की है.

शुक्रवार को मनोज कुमार  सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति  के लिए  राहुल कुमार, निदेशक, ब्रेडा (Bihar Renewable Development Agency), अधिष्ठापन का कार्य कर रही  एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ  समीक्षात्मक  बैठक आयोजित की गई.

योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की ग्राम पंचायतों में कुल 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइट्स अधिष्ठापित की जा चुकी हैं. सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार ने निर्देश दिया कि राज्य की ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए.

जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे एजेंसियों द्वारा स्थापित किए गए वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण करें तथा पंचायतवार समीक्षा करते हुए कार्यरत एजेंसियों को भुगतान की कार्रवाई  सुनिश्चित कराएं.

अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट्स के अनुश्रवण एवं रखरखाव के लिए ब्रेडा द्वारा विकसित केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली (CMS) पर सभी लाइट्स का समयबद्ध एकीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. समय पर एकीकरण नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

सिग्नल लॉस एवं फॉल्टी सोलर स्ट्रीट लाइट की समस्या के स्थायी समाधान हेतु CMS विकसित करने वाली एजेंसी Amnex Infotechnologies Pvt. Ltd. तथा अधिष्ठापन कार्य कर रही अन्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. यदि कोई सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक समय तक अक्रियाशील रहती है, तो संबंधित एजेंसी पर जवाबदेही तय  करते हुए अनुबंध के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा.

साथ ही, CMS  मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पंचायत सचिवों द्वारा प्रत्येक सप्ताह ग्राम पंचायतों में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट्स की नियमित समीक्षा सुनिश्चित कराने का  निदेश जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को दिया गया.

बैठक में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार; डॉ. आदित्य प्रकाश, अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार; शम्स जावेद अंसारी, संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग एवं ब्रेडा के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Tags:biHARBihar newsBihar UpdateJharkhandPAtna NewsPanchayati RajGram panchyat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.