✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : सहरसा के युवक ने की जर्मनी की मार्था से शादी, दुल्हन बोली जल्द सीख लेगी हिंदी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:02:43 AM

सहरसा(SARHASA): कहते हैं ना अगर प्यार सच्चा हो तो दूरियां मायने नहीं रखती, ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के सहरसा ज़िले के चैतन्य और जर्मनी की मार्था के साथ. दरअसल, पढ़ाई के दौरान दोनों में नज़दीकियां बढ़ गई, उसके बाद प्यार हुआ और फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर का साथ निभाने का मन बना लिया. दोनों ने शादी का प्रस्ताव रखा परिवारवालों ने स्वीकार कर लिया और मिथिला रीति रिवाज से शादी हुई और दोनों एक दूसरे के हो गए. बता दें कि मार्था(दुल्हन) की मां पोलैंड की रहने वाली है वो भी अपनी बेटी की शादी में आई थी.

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है. शादी सहरसा ज़िले के पटुआहा के आमगाची जगह से पूरे हिंदू रीति रिवाज से हुई. वहीं, शादी के वक्त दुल्हन ने ये भी वादा किया वो दो से तीन महीनों में हिंदी सीख लेगी. बता दें कि दुल्हन को आठ भाषाएं आती है. दरअसल, चैतन्य और मार्था दोनों जर्मनी में पढ़ाई करते थे और वहां दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. दोनों ही जर्मनी में पीएचडी कर रहे थे.

Tags:बिहार न्यूजबिहार लेटेस्ट न्यूजसहरसा न्यूजbihar newssaharasa newsbihar latest newsGermany Martha weds bihar boy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.