✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

डबल मर्डर से फिर दहला बिहार: अपराधियों ने मुखिया और वार्ड सदस्य पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,मौके पर मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:15:24 PM

TNP DESK- बिहार में एक बार फिर डबल मर्डर की घटना सामने सामने आई. बताया जा रहा है कि लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में देर रात पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ दोमु और वार्ड पार्षद सदस्य इंदु देवी के प्रतिनिधि सह पुत्र चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई.  जानकारी के अनुसार मुखिया एवं वार्ड प्रतिनिधि दोनों गांव में ही आयोजित एक श्राद्ध भोज में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे.  श्रद्धाक्रम स्थल से महज 20 मीटर दूर आते ही पूर्व से घात लगाए अपराधी ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर दोनों की हत्या कर दी. स्थानीय ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गांव से बाहर की ओर भाग निकले. इस दौरान अपराधी दो दर्जन से अधिक फायरिंग करते हुए दहशत फैलाते भाग निकल गए. आनन फानन में स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से दोनों घायल को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैना चिकित्सक डॉक्टर मणि भूषण ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक की माने तो मुखिया के शरीर में 7 गोली जबकि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को एक गोली लगी है.

पुलिस मामले में कर रही छानबीन 

सदर अस्पताल पहुंचे एसपी अजय कुमार ने गोली मारकर दोनों के हत्या की पुष्टि की है. पुलिस मामले में अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है. इधर स्थानीय ग्रामीण और परिजन ने आरोप लगाया की घटना स्थल के निकट से गुजर रहे गस्ती गाड़ी को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

Tags:Bihar newsLakhisarai newsCrime news biharDouble murder in biharDouble murder in LakhisaraiBihar policeMukhiya and Ward member murder in LakhisaraiBihar breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.