✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Rajyasabha Politics: इनका पत्ता कटेगा तब ही हो पाएगी सीएम नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 5:36:47 PM

TNP DESK-:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य पर से धुंध  अब छटने लगी है.   वह राज्यसभा के सांसद बन जाएंगे।  जदयू के सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि निशांत कुमार राज्यसभा जाएंगे।  यह भी चर्चा तेज है कि निशांत कुमार हरिवंश नारायण सिंह की जगह राज्यसभा में जा सकते हैं.  हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो गया है.  बिहार में राज्यसभा के कुल पांच सीटों पर चुनाव होने हैं.  इनमें से दो पर बीजेपी और दो पर जदयू की जीत तय मानी जा रही है.  

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी भी राज्यसभा  चुनाव उम्मीदवार उतारेगी, अगर ऐसा हुआ तो पांचवे  सीट के लिए दिलचस्प मुकाबला दिख सकता है.  सूत्रों ने दावा किया है कि जदयू रामनाथ ठाकुर को एक बार फिर राज्यसभा भेजेगा।  निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा लंबे समय से चल रही है.  लेकिन अब नीतीश कुमार के बेहद करीबी ने इस पर मुहर  लगा दी है कि निशांत कुमार राज्यसभा में जाएंगे।  बिहार से पांच सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है.  उनमें जदयू  के रामनाथ ठाकुर के अलावा हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं.  इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद गुप्ता, अमरेंद्रधारी सिंह के नाम शामिल हैं.  

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 6 मार्च को समाप्त हो रही है.  दो सीट  जदयू  के पास है.  वैसे राजद  के लिए समर्थन जुटाना थोड़ा कठिन दिख रहा है.  राजद  के पास केवल 25 विधायक हैं, उसे अगर कांग्रेस और वाम दलों  का भी सहयोग मिला, तो  संख्या 35 होती है, जबकि जीत के लिए न्यूनतम संख्या 41 होनी चाहिए।  कुल  मिलाकर   बिहार में अभी राज्यसभा को लेकर चर्चा तेज है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को अगर जदयू  ने उम्मीदवार बनाया तो उनकी जीत तो तय ही है, लेकिन इससे क्या राजनीतिक संदेश निकलेंगे, यह  आने वाला वक्त ही बता सकता है. 

 वैसे चर्चा तेज है कि एनडीए अपने पांचवें उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा का नाम प्रस्तावित कर सकता है.  बीजेपी ने अपने दो उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी है.  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा में जाएंगे, तो बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम होंगे।  दोनों उम्मीदवार होली के एक  दिन बाद नॉमिनेशन फाइल करेंगे।  बीजेपी शिवेश राम को अपना दूसरा उम्मीदवार घोषित किया है.  शिवेश राम को पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था.  लेकिन वह चुनाव हार गए.  अब उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है.  बता दें कि राज्यसभा चुनाव की वोटिंग 16 मार्च को होगी। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBiharRajya SabhaPoliticsBihar Rajya Sabha Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.