✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, सोने का कटोरा, चांदी का गिलास और नगद बरामद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:28:08 AM

पटना(PATNA): बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. एक के बाद एक कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें हवालात पहुंचाया गया है. वहीं, आज सुबह-सुबह एक बार फिर से एक और भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा कसा गया है. दरअसल, इस बार ड्रग इंस्पेक्टर पर विजिलेंस की टीम ने शिकंजा कसा है. ड्रग इंस्पेक्टर की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई जो कि सीतामढ़ी में पद स्थापित हैं. वहीं, राजधानी पटना के शेखपुरा दुर्गा आश्रम गली स्थित ड्रग इंस्पेक्टर के आवास पर छापेमारी की गई है.

इस मामले में बताया जा रहा है कि, छापेमारी में सोने की कटोरी, चांदी का गिलास और नगद बरामद किये गए हैं. इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान विदेशी रकम भी बरामद किया गया है. सोने के कई जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किये गए. वहीं, बैंक डिटेल और जमीनी कागजात भी खंगाले जा रहे हैं. बता दें कि, निगरानी विभाग की टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने इस खबर की पुष्टि की है.

सूत्रों के मुताबिक, दवा व्यवसाई मुकेश कुमार और विनोद कुमार से ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने 2 लाख से भी ज्यादा घूस की मांग की थी. वहीं, जैसे ही दोनों दवा व्यवसाई पैसे लेकर ड्रग इंस्पेक्टर के पास पहुंचे वैसे भी विजिलेंस की टीम ने उन्हें धर दबोचा. वहीं, विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है.

Tags:bihar news updatesitamadhi newsRaids on drug inspector Naveen Kumar's hideoutsdrug inspector arrested in sitamadhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.