✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:छेड़खानी का विरोध छात्रा को पड़ा महंगा, मनचले ने छात्रा के साथ उसकी चाची को जमकर पीटा,पढ़ें फिर क्या हुआ  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:45:18 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में एक परिवार को छेड़खानी का विरोध करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब आरोपी मनचले ने अपने पड़ोस में रहने वाली छात्रा और उसकी चाची की जमकर पिटाई कर दी. घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के गराय गांव की है. उक्त घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.

 ये है पूरा मामला 

बताया जा रहा है की गराई गांव निवासी एक इंटरमीडिएट की छात्रा को उसके ही परोस में रहने वाले प्रियांशु कुमार नाम के युवक के द्वारा लगातार परेशान किया जाता  रहा है और छात्रा के अनुसार प्रियांशु कुमार के द्वारा उसे कॉलेज जाने समय अपहरण करने की भी धमकी दी जा रही है.पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि बीते शाम जब उसके परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे, उसी वक्त प्रियांशु शराब के नशे में अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा.छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो प्रियांशु कुमार ने छात्रा की पिटाई शुरू कर दी और मौके पर जब उसकी चाची उसे बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी.

 पुलिस कर रही है मामले की जांच

  फिलहाल इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा मंसूरचक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.पुलिस लगातार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है, और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्ववासन दे रही है.  

Tags:Molestation case in BiharMolestation caseMolestation case in begusaraiMolestationMiscreants beat up studentMiscreants beat up student in biharMiscreants beat up student in begusaraicrimecrime in biharcrime in begusaraicrime news biharcrime news begusaraibiharbihar newsbihar news todaybegusaraibegusarai newsbegusarai news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.