✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc:बीच सड़क क्यों बच्चों की तरह फूट फूटकर रोने लगे महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन, पढ़ें हैरान करनेवाली वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:41:58 AM

पटना(PATNA):बिहार की राजनीतिक गलियारे से आज एक हैरान करनेवाली तस्वीर सामने आयी है.जिसमे महुआ विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन फूट फूटकर रोते हुए नजर आ रहे है.कोई भी जब पहली बार इस वीडियो को देख रहा है, तो हैरान हो रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है कि विधायक जी सिसक सिसक कर बच्चों की तरह रो रहे है, आखिर ये किस बात से दुखी है.

पढ़ें हैरान करनेवाली वजह

 आपको बताये कि महुआ विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन को अपनी सीट गंवाने का डर सताने लगा है. दरअसल तेजप्रताप यादव के एक बयान ने मुकेश रोशन को रुला दिया. जिसमें तेज प्रताप यादव के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के ऐलान से पार्टी में हड़कंप मच गया है. तेज प्रताप के चुनाव लड़ने की घोषणा से महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश रोशन हतास और परेशान है, और जब कुछ समझ नहीं आया, तो फूट-फूटकर रोने लगे. वहीं पार्टी के कई अन्य नेता भी तेज प्रताप के ऐलान से हैरान हैं.

तेजप्रताप यादव के इस ऐलान से विधायक को लगा जोर का झटका

तेज प्रताप की यह घोषणा राजद के मुकेश रोशन के लिए बड़े झटके की तरह है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 2015 में महुआ से लड़े थे, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई थी. तेज प्रताप यादव को हसनपुर से टिकट दिया गया था. हालांकि वे जीत गए, लेकिन अब फिर से वे महुआ से चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं. अब मुकेश रोशन की टेंशन बढ़ गई है. यह तय है की तेज प्रताप को यदि महुआ से टिकट मिलता है, तो मुकेश रोशन को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है.

इस टेंशन में दुखी है विधायक जी

वहीं पिछले पांच साल में मुकेश रोशन ने क्षेत्र में जो काम किया उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पायेगा, साथ ही पार्टी अब उनके लिए कौन सी सीट देती है, यह भी मुकेश रोशन के लिए बड़ी चुनौती होगी. ऐसे में सोमवार को जब मुकेश रोशन मीडिया के सामने आए तो महुआ से तेज प्रताप की दावेदारी की बात सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे.

Tags:RJDRJD MLA from MahuaRJD MLARJD MLA from Mahua Mukesh RoshanRJD MLA Mukesh RoshanMLA Mukesh RoshanMukesh Roshanviral video of RJD MLAbihar politiscbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.