✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc: जो अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो दिल्ली वालों क्या होगा! बिहार यूपी के लोगों पर अरविंद केजरीवाल के कटाक्ष पर गिरिराज सिंह का पलटवार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:11:40 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही पूरे देश में राजनीति तेज हो गई है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी राजनीतिक समीकरण बनाने में जुटी है. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है, और उनकी ओर से बिहार और यूपी के लोगों पर दिये विवादित बयान पर पलटवार किया है. मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो अपने भ्रष्ट मुख्यमंत्री है वह बिहार और यूपी के लोगों के संबंध में अपशब्द बोल रहे हैं.

बिहार यूपी के लोगों पर अरविंद केजरीवाल के कटाक्ष पर गिरिराज सिंह का पलटवार

गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट मुख्यमंत्री है. उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया है. वह बिहार और यूपी वाले लोगों के पर कटाक्ष कर रहे है, लेकिन वो भूल चुके है कि बिहार और यूपी वाले लोगों की बदौलत वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन आज बिहार और यूपी वाले लोगों को गाली देने का काम कर रहे हैं.

पढ़ें अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था

दरअसल केजरीवाल ने बयान दिया था कि बिहार और यूपी के लोग सिर्फ इलाज कराने के बहाने और 5 लाख रुपए का गोलमाल करने के लिए दिल्ली आते हैं. इसी बात के जवाब में गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो अन्ना हजारे का नहीं हुआ,जो अन्ना हजारे को धोखा दिया, पूरी दिल्ली को धोखा दिया, आज वह बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहा है. केजरीवाल बेशर्म व्यक्ति हैं.यदि यमुना को साफ नहीं करवाया तो वोट नहीं मांगूंगा, लेकिन वह फिर से चुनाव में आए और दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास भी जताया लेकिन वह सिर्फ लोगों को छलने का काम कर रहे हैं.

Tags:giriraj singhgiriraj singh bihargiriraj singh bjp mpgiriraj singh begusarai mparvind kejriwalarvind kejriwal delhidelhi electionbiharbihar newsbihar news todaybegusaraibegusarai newsbegusarai news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.