✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc:दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार, पढ़ें गठबंधन पर ये क्या बोल गये तेजस्वी यादव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:21:57 PM

पटना(PATNA): दिल्ली विधानसभा चुनाव विगुल बज चुका है. जिसकी तैयारी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रेस है. लेकिन इंडिया गठबंधन को लेकर कोई भी चर्चा फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है. लगातार एनडीए की ओर से इंडिया गठबंधन में फूट की बात कही जा रही है, वहीं इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है.

हमारा गठबंधन लोगसभा चुनाव के लिए था-तेजस्वी यादव

अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था, लेकिन फिर भी दिल्ली चुनाव को लेकर अगर किसी तरह की बात आती है तो पार्टी जरूर विचार करेगी. बिहार में हमारा गठबंधन कांग्रेस और वाम दल के साथ है. वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद खां ने कहा कि कोई हल्के में अगर हमको लेगा तो हम भी उसको उससे जायदा हल्के में लेंगे. इंडिया गठबंधन में राष्ट्रीय स्तर पर बिखराव को लेकर एनडीए में खुशी देखी जा रही है. NDA में शामिल बीजेपी हो या जेडीयू इंडिया गठबंधन में दरार कहने से चूक नहीं रहे है.

पढ़ें क्या कह रहे है एनडीए के नेता

NDA नेताओं का मानना है कि इंडिया गठबंधन उसी वक्त बिखर गया था, जब इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार अलग हो गए, जबकि बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टिया थर्डफ्रंट बनाने में लगी है, जबकि कांग्रेस ने डूबती नांव पर पैर रखने की कोशिश की है.

Tags:tejswi yadavDelhi Assembly electionsDelhi Assembly elections datearvind kejriwalindia allianceNDABJPbihar politisctrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.