✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc: प्रगति यात्रा पर पानी की तरह पैसा बहा रहे है नीतीश कुमार! तेजस्वी यादव का सीएम पर जोरदार हमला, पढ़ें और क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:08:00 AM

गया(GAYA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी प्रगति यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत कर रहे है. जिस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. गया के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार है, जिस तरह से हमने 17 महीने की सरकार में 5 लाख राजधानी के गांधी मैदान में नियुक्तियां पत्र लोगों को बांटने का काम किया. आज उसी गांधी मैदान में अभ्यर्थियों के ऊपर कड़ाके की ठंड में पानी की बौछार और लाठियां बरसाई जा रही है.

सरकार पेपर लीककर गरीब छात्रों की हक मार रही है-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जो 3 लाख नौकरी अपनी सरकार में प्रस्ताव रखी थी आज उसी को एनडीए सरकार नौकरियां निकाली है और बीपीएससी अभ्यर्शियों पर लाठी चलाने  काम कर रही है. हमने आशा कार्यकर्ता, शिक्षामित्र,टोला सेवक आदि का मानदेय बढ़ाने के काम किया. छात्र नौकरी की तैयारी कर रहे हैं सरकार पेपर लीक कर गरीब छात्र की हक मार रही हैं. 

बिहार की सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार है, जिस तरह से नीतीश कुमार बिहार भ्रमण कर रहे हैं. बिहार में घूम रहे हैं उसमें पैसा की बर्बादी हो रही है. अरबो रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है. बिहार गरीब राज्य है. नीतीश कुमार विशेष पैकेज की मांग केंद्र सरकार से क्यों नहीं करते हैं. आज केंद्र और बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन जिस तरह से बिहार के पैसा की बर्बादी हो रही है.

Tags:pragati yatrapragati yatra biharcm nitish kumarTejashwi YadavTejashwi Yadav on nitish kumarbihar politiscBPSCbiharbihar newsbihar news todaygayagaya newsgaya news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.