✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc: विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा इंडिया गठबंधन! पढ़ें लोजपा (आर) के सांसद राजेश वर्मा किस ओर कर रहें इशारा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:16:10 PM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारी में लगलो चुकी है. वहीं इसको लेकर नेताओं में बयानबाजी भी शुरु हो चुकी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने महागठबंधन पर बड़ा बयान दिया है, और दावा किया है कि बिहार में इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा, उन्होंने कहा कि इसके घटक दल एनडीए में शामिल होंगे, और जो बचेंगे, उनके बीच घमासान मचेगा, जिससे उनका सफाया हो जाएगा. एनडीए 225 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी.

पढ़ें नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने की संभावना पर क्या कहा

राजेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार पर जोर दिया जा रहा है. राजेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की मौजूदगी अहम है, उन्होंने बताया कि पार्टी ने 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए हैं, और आगे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा.वहीं नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने की संभावना पर वर्मा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो युवा सकारात्मक राजनीति के साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत होना चाहिए. चिराग के सांसद बोले की इंडिया गठबंधन बिखर चुका है.

इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है-राजेश  वर्मा

राजेश वर्मा ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है और इसके कई घटक दल जल्दी ही इससे अलग हो जाएंगे.बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों के मुद्दे पर भी वर्मा ने अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि सरकार और लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि उनके साथ न्याय हो सके.उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन एनडीए गठबंधन में जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा.

Tags:mahagathbandhanbihar assembly election 2025bihar assembly electionbihar assembly election newsLJP MP Rajesh Vermacm nitish kumarbihar politiscbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.