✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc: कुंभ हादसे को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बताई छोटी घटना तो तेजस्वी यादव पर कर दिया ये कटाक्ष, पढ़ें निशांत के बारे में क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:50:09 PM

पटना(PATNA): प्रयागराज में जिस तरीके से महाकुंभ में भगदड़ मची और भारी संख्या में लोगों की जान गई वो काफी दुखद है, लेकिन इसी मामले पर बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होने कहा है कि यह घर में हुई एक छोटी सी घटना है, यदि कोई छोटा सा कार्यक्रम आयोजित होता है तो भी कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं और महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु थे, इसलिए यह आतंकी हमला नहीं है, यह सिर्फ भगदड़ है.

आनंद मोहन ने तेजस्वी यादव पर कर दिया ये कटाक्ष

वहीं जिस तरीके से विपक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार ये आरोप लगाया जा रहा है कि वीआईपी संस्कृति की वजह से महाकुंभ में यह घटना हुई, इस पर आनंद मोहन ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए यही सब है. जब उत्तर प्रदेश के वर्तमान विपक्ष के नेता सत्ता में थे, तब भी उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी घटनाएं हुई थी. वहीं तेजस्वी यादव की ओर से सीएम नीतीश कुमार को बिहार चलाने में असमर्थ बताने के बयान पर आनंद मोहन ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खोल रहे हैं और जब नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करेंगे, तब नीतीश कुमार युवा और तंदुरुस्त होंगे.

 पढ़ें निशांत के बारे में क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बिहार की राजनीति में आने की संभावना पर पूर्व सांसद ने कहा कि एक पत्रकार का बेटा भी पत्रकार बन जाता है, राजनेता का बेटा भी राजनेता बन जाता है, इसलिए निशांत एक युवा लड़का है और हम दूसरी पीढ़ी के युवा सदस्यों का स्वागत करते हैं.जरूरत इस बात की है कि जनता उसे स्वीकार करे, यदि जनता उसे स्वीकार करती है, तो कोई समस्या नहीं है और इसके बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है.

Tags:anand mohantejswi yadavlalu prasad yadavkunbh incidentnishantcm nitish kumarRJDbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.