✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc:फिर फिसली सीएम नीतीश कुमार की जुबान! लड़कियों के बारे में कह दी ये बात, किसी तरह नेताओं ने संभाला मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:14:50 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं पर अपनी आपत्तिजनक बयानों को लेकर विवादों में रहते है.जिसके बाद उन्हे माफी तो मांगनी ही पड़ती है उल्टा विपक्ष उन्हे काफी ट्रोल भी करता है. वहीं एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई है, उन्होने प्रगति यात्रा के दौरान ऐसा बयान दिया है, जिस पर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा सकती है.

सीएम ने लड़कियों के बारे में कह दी ये बात

सीएम बिहार के विभिन्न जिलों की प्रगति यात्रा के माध्यम से विकास योजनाओं की समीक्षा तो कर ही रहे हैं, हर जिले को चुनाव से पहले करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां जीविका दीदी से मुलाकात के दौरान सीएम एक ऐसी बात कह गए जिसे सनुकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. सीएम क्या कह गए उन्हें भी इसका अंदाजा नहीं रहा. सीएम की बात को सुनकर वहां मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी असहज होने लगे और किसी तरह से बात को संभाला.

किसी तरह नेताओं ने संभाला मामला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से बातचीत कर उनके लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रहे थे. इसी दौरान लड़कियों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि “पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं जी.अब कितना बढ़िया हो गया.सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं.और बोलती कितना बढ़िया हैं.पहले नहीं बोल पाती थी.बहुत अच्छा है.जहां भी जाते हैं जीविका दीदी का दर्शन करते है.

Tags:cm nitish kumarpragati yatrabihar politiscjivika diditrending newsbiharbihar newsbihar news todaybegusaraibegusarai newsbegusarai news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.