✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politics:जब सदन में विधानसभा अध्यक्ष को आया गुस्सा, तो भाई वीरेंद्र को दे दी ये नसीहत,कहा मर्यादा में रहिये 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:20:20 PM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामा करने पर स्पीकर नंद किशोर यादव ने जोरदार और सख्त नसीहत दे दी. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई राजद सदस्यों ने सरकार के विरोध में हंगामा करना शुरू किया. 

 भाई वीरेंद्र पर गुसायेविधानसभा अध्यक्ष

राजद के भाई वीरेंद्र बार बार अपनी जगह पर खड़े होकर टोका-टोकी करने लगे. वे सीटिंग व्यवस्था को लेकर अपना विरोध जता रहे थे. इस दौरान स्पीकर ने कई बार उन्हें अपनी जगह पर बैठने को कहा. हालाँकि भाई वीरेंद्र जब बार बार टोका-टाकी करते रहे तो स्पीकर खासे गुस्से में दिखे. 

विधानसभा अध्यक्ष ने हद में रहने को कहा

स्पीकर जब सदन की कार्यवाही से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ रहे थे तो भाई वीरेंद्र बीच बीच में बोलते रहे. यहां तक कि वे स्पीकर से सदन की नियमावली के तहत काम करने को लेकर भी कोई टिप्पणी कर गए. इस पर स्पीकर नंद किशोर यादव ने कड़ा प्रतिकार किया. उन्होंने भाई वीरेंद्र को कहा कि हम आपसे ज्यादा नियम-कानून जानते हैं, मर्यादा में रहिए.

Tags:bhai virendraSpeaker of the bihar Assemblybiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.