✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politisc:बेरोज़गारी और परिवारवाद पर भड़के तेजस्वी, कहा-जीजा आयोग के साथ बिहार में मेहरारू आयोग भी बना दीजिए

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:17:57 AM

पटना(PATNA): इन दिनों बिहार की राजनीति बहनोई आयोग, परिवार वाद को लेकर छिड़ी हुई है, इसी बीच तेजस्वी यादव ने बेरोज़गारी और परिवारवाद को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला किया है, और कहा है कि बिहार जीजा आयोग, मेहरारू आयोग भी बना दीजिए. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और देश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी होती जा रही है, लेकिन सरकारों को इसकी कोई चिंता नहीं है.

सरकार केवल राशन बांट कर खुश हो रही है

तेजस्वी ने कहा देश में महंगाई चरम पर है. सरकार केवल राशन बांट कर खुश हो रही है. लेकिन न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है, न शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है.परिवारवाद पर बीजेपी और एनडीए की आलोचना का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा एनडीए नेता अक्सर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधते हैं, लेकिन आज खुद बिहार सरकार में परिवारवाद चरम पर है.तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा जमाई आयोग तो बना ही दिया गया है, अब जीजा आयोग भी बना दीजिए. कई मंत्रियों और नेताओं के दामाद व रिश्तेदार आयोगों में सदस्य बना दिए गए है. अगर ऐसा ही चलना है, तो मेहरारू आयोग भी गठित कर दीजिए.

मंत्री अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी अपनी पत्नियों को सेट करवा रहे है, लेकिन प्रधानमंत्री को यह सब नहीं दिखता,उन्हें सिर्फ लालू परिवार ही नजर आता है, तेजस्वी ने कहा बिना नाम लिए तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा,उन्होंने कहा कि जो चुनाव नहीं जीतते, वे आज प्रवचन दे रहे है.उनका कार्यकाल दो बार खत्म हुआ, लेकिन दोनों बार उन्हें 6-6 महीने के लिए मंत्री बना दिया गया.बेटी सांसद, दामाद आयोग में और खुद मंत्री यह टैलेंट ही है.

पढ़ें उड़ान योजना पर क्या कहा

बिहार कैबिनेट में मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डों के विकास के फैसले का तेजस्वी यादव ने स्वागत किया, लेकिन साथ ही सरकार को याद दिलाया कि यह योजना पहले ही उनकी सरकार के समय में लाई गई थी.उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि काम आगे बढ़ाया गया, लेकिन यह भी बताएं कि आम आदमी उस हवाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेगा या नही, क्योंकि आज टिकट के दाम आसमान छू रहे है.

Tags:Bihar NewsTodays newsTodays Bihar NewsPolitical newsBihar polticsTejaswi furious over unemployment and nepotismsaid along with JijaTejashwi YadavPatnaPatna newsVidhansabha chunavBihar chunav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.