✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politics: RJD राज्य परिषद की बैठक में लालू की हुंकार, तेजस्वी ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:31:25 AM

पटना(PATNA): पटना के ज्ञान भवन में आज राष्ट्रीय जनता दल की राज्य परिषद की अहम बैठक संपन्न हुई. इस बैठक को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया.इस दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बैठक में साफ कहा कि अब चुनाव में कुछ ही महीने बचे है. पार्टी उसी को टिकट देगी जो जमीन पर मेहनत करेगा.तेजस्वी दिन-रात काम कर रहे हैं, उन्हें ही सीएम फेस बनाए रखना है. मिलकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है.

पढ़े लालू यादव ने क्या कहा

लालू यादव ने कहा, RSS और नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना है. अब जनता की सरकार बनानी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा जो लोगअकेले रहते हैं, वो परिवारवाद की बात करते है,जो परिवार का मतलब नहीं जानते, वो देश क्या चलाएंगे? तेजस्वी जो तय करेंगे वही सबको करना है.पूरा बिहार हमारा परिवार है.

राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को साधा निशाना

राबड़ी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी तीखा हमला बोला और मौजूदा सरकार को 'राक्षस राज' बताया.राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार और बिहारियों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है.वो नीति आयोग की बैठक छोड़कर NDA की मीटिंग में भाग लेते है. दोनों डिप्टी सीएम सिर्फ गाली देने में एक-दूसरे से कॉम्पिटिशन कर रहे है.प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की गालियों की अपनी डिक्शनरी है. सम्राट चौधरी ने पहले पगड़ी ना उतारने की बात कही, अब पगड़ी भी उतर गई लेकिन सोच में बदलाव नहीं आया.

मंगनीलाल मंडल को सौंपा गया अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र

राजद की बैठक में मंगनीलाल मंडल को औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.उन्होंने कहा कि अब तो पूरी दुनिया जान गई है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।आरक्षण से लेकर जातीय जनगणना तक, सब कुछ तेजस्वी यादव की देन है.पिछड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन नीतीश कुमार है. हवा बदल चुकी है, इसलिए प्रधानमंत्री को बार-बार बिहार आना पड़ रहा है.

Tags:Lalu Prasad YadavTejswi yadavRabdi deviPm narendra modiCm Nitish KumarBihar politicsBihar assembly electionTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.