☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politics:एनडीए सीट बंटवारे पर बोले जीतनराम मांझी -अगस्त तक पूरी हो जायेगी प्रक्रिया,राहुल गांधी को कह दी ये बात

Bihar Politics:एनडीए सीट बंटवारे पर बोले जीतनराम मांझी -अगस्त तक पूरी हो जायेगी प्रक्रिया,राहुल गांधी को कह दी ये बात

पटना(PATNA):एनडीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं में से एक और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने आज एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगस्त तक सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इस मुद्दे पर गठबंधन में कोई भ्रम या झंझट नहीं है.

अगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आज स्वास्थ्य दिखें जीतनराम

मांझी ने कहा, हम लोग 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लहर भी बनाएंगे और सरकार भी बनाएंगे. हमारा उद्देश्य नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है.

राहुल गांधी पर किया जोरदार हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर मांझी ने कहा राहुल गांधी को अब अचानक कैसे पता चल गया कि बिहार में चुनाव 'फिक्स' है? जब लोग चुनाव हार जाते हैं तो इसी तरह के बयान देने लगते है.उन्होंने राहुल गांधी द्वारा दशरथ मांझी का नाम लिए जाने पर भी टिप्पणी की वो दशरथ मांझी को लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें ये भी जानना चाहिए कि हमने उनके लिए क्या-क्या किया है.

बिहार की कानून व्यवस्था पर सफाई

वही राहुल गांधी द्वारा दिए गए कैपिटल ऑफ क्राइम वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा.वो समय चला गया जब मुख्यमंत्री आवास से अपराधी बोलते थे.आज बिहार में सुशासन की सरकार है और कानून व्यवस्था नियंत्रित है.

Published at:07 Jun 2025 08:01 AM (IST)
Tags:Jitanram manjhiRahul gandhiBihar politicsAssembly election update biharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.