✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा दाव, इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:55:47 AM

पटना(PATNA): चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बड़ा ऐलान कर दिया है.अब चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.इस बात की पुष्टि उनके जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने की है, उन्होंने बताया कि चिराग पासवान किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे. संभावित सीटों में पटना, दानापुर या हाजीपुर का नाम सामने आ रहा है.

अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी 

अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिराग अब बिहार में रहकर नेतृत्व करेंगे, जिससे जनता से सीधा जुड़ाव संभव हो सकेगा. चिराग पासवान के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव में नई रणनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो उन्हें राज्य की राजनीति में और अधिक मजबूती देगा.

2 दिन पहले चिराग पासवान ने भी दिया था संकेत

बताते चलें कि 2 दिन पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने भी इस बात का संकेत दिया था कि पार्टी की पार्लियामेंट बोर्ड की कमेटी अगर चाहेगी कि हम बिहार से चुनाव लड़े तो उनके फैसले का हम स्वागत करेंगे और हम बिहार से चुनाव लड़ेंगे.

Tags:Chirag paswanChirag paswan newsChirag paswan politisianArun bhartiBihar politicsBihar assembly election 2025Trending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.