✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025: परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरी डिटेल

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:38:52 AM

पटना ( PATNA):बिहार में पुलिस सेवा में जाने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. जहां परीक्षा इस बार 6 चरणों में आयोजित की जाएगी.

19,838 पदों के लिए रिकॉर्ड आवेदन

इस बार भर्ती के लिए 19,838 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसके लिए 16,73,586 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.इतनी बड़ी संख्या में आवेदन दर्शाते हैं कि युवाओं में इस परीक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह है.

परीक्षा की तारीखें ,6 चरणों में आयोजन

CSBC की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा निम्नलिखित छह चरणों में आयोजित की जाएगी

16 जुलाई 2025

20 जुलाई 2025

23 जुलाई 2025

27 जुलाई 2025

30 जुलाई 2025

3 अगस्त 2025

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.बता दे परीक्षा वाले जिलों में होटल, लॉज और ढाबों पर विशेष निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी बाहरी गतिविधि पर नियंत्रण रखा जा सके.साथ ही डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए विशेष साइबर टीमों की तैनाती होगी.परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा, जैमर, और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं अनिवार्य होंगी.

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा.किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि की अनुमति नहीं होगी.केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, देर से आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

Tags:Bihar NewsGood NewsTodays newsTodays bihar newsBihar Police Constable Recruitment 2025Job Vacancy newsJob Vacancy in biharExam Dates AnnouncedBihar police constable exam dateDevelopment in biharDate of constable exam in biharTrending

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.