✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: मर्डर केस में जेल जा चुके विधायक को नीतीश कैबिनेट में मिली जगह, उठने लगे कई सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:49:39 AM

पटना(PATNA): साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह को भी नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई है, और उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है. विधायक राजू सिंह पर कई संगीन आरोप हैं. दिल्ली के फार्म हाऊस में नए साल के जश्न में फायरिंग हुई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामले में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व विधायक रहे राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. इन्हें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से गिरफ्तार किया गया. महिला को गोली लगने के बाद पूर्व विधायक राजू सिंह भागकर वापस मुजफ्फरपुर जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया.

पढ़े क्या था पूरा मामला

दरअसल दिल्ली पुलिस की सूचना पर गोरखपुर एसटीएफ टीम ने पूर्व विधायक का लोकेशन ट्रेस कर इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद पटहेरवा थाने के फाजिलनगर चौकी पुलिस ने राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी होने के बाद दिल्ली पुलिस अगले दिन वहां पहुंची और पूर्व विधायक से पूछताछ की और साथ लेकर दिल्ली गई. तब कहा गया था कि राजू सिंह नए साल के जश्न के दौरान अपने फॉर्म हाउस पर थे. इस दौरान उन्होंने फायरिंग की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. 

पढ़े कौन है राजू सिंह

राजू सिंह इंजिनियरिंग में मास्टर डिग्री हैं. वे 2 बार जेडीयू से और एक बार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं. उन पर आर्म्स ऐक्ट और हत्या की कोशिश जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं.राजू सिंह की पत्नी रेनू सिंह पूर्वीचंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़कर एमएलसी रह चुकी हैं.

Tags:raju singhraju singh jdu biharmurder case biharnitish cabinetcm nitish kumarbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.