✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:कोर्ट के निर्गत ऑर्डर पर गिरफ्तार करने पुलिस टीम पर वारंटी के परिवार ने किया हमला,कई पुलिस कर्मी घायल, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:20:00 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बिहार के अलग-अलग जिलों से पुलिस टीम पर हमले की खबर सामने आती रहती है. जहां छापेमारी या कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों या भीड़ मारपीट करने लगती है. एक ऐसा ही मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से आया है. जहां कोर्ट के द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तारी करने गए पुलिस टीम के साथ वारंटी के परिवार के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया.पुलिस के ऊपर किए गए हमले का वीडियो भी सामने आया है.इस घटना में कई पुलिसकर्मी और वारंटी के परिवार के पांच सदस्य जख्मी बताए जा रहे हैं.

पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला किया गया

पूरा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड संख्या 45 स्थित औद्योगिक क्षेत्र की है. जहां बिजली विभाग से संबंधित केस में कोर्ट के द्वारा जारी नॉन बेलेबल वारंट के आधार पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची मुसरीघरारी थाना की पुलिस और आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य फैक्ट्री संचालक सत्यनारायण शाह के परिवार के सदस्यों के साथ झड़प हो गई. इस दौरान हुई मारपीट की घटना में पुलिस के द्वारा आरोपी पक्ष के ऊपर पुलिस के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.वही इस घटना के दौरान पुलिस के ऊपर भी लाठी डंडे से हमला किया गया. जिसमें 5 से 7 पुलिसकर्मी में जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाने वाले सत्यनारायण शाह के परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस मामले में उनके पिता के द्वारा बेल लिया जा चुका है, बावजूद इसके पुलिस उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किया गया.

सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती

वहीं हमले में घायल सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही पुलिस कर्मियों जो जख्मी हुए हैं, उन्हें मुसरीघरारी के किसी निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है.इस संदर्भ में समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि कोर्ट के द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी. जिसके ऊपर वारंटी के परिवार के सदस्यों के द्वारा हमला किया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उसे प्राथमिक दर्ज का जेल भेजा जाएगा.

Tags:attack on policecrime news bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaysamastipursamastipur newssamastipur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.