☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:60 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार, बड़े सफेदपोशों से तार जुड़े होने की आशंका, पढ़ें पूरा मामला

Bihar News:60 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार, बड़े सफेदपोशों से तार जुड़े होने की आशंका, पढ़ें पूरा मामला

बक्सर(BUXER): बिहार की बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने 60 लाख के 8 सोने के बिस्कुट के साथ दो को गिरफ्तार किया है. पटना से दिल्ली जाने के दौरान पूर्वाचल एक्सप्रेस से पूर्व नेशनल हाईवे 922 पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर घेराबन्दी कर कार्रवाई की है. पुलिस के साथ कस्टम विभाग की टीम जांच में जुटी है.  बक्सर एसपी शुभम आर्य ने इसकी जानकारी दी है.

 बड़े सफेदपोशों से तार जुड़े होने की आशंका

वहीं इस मामले में कस्टम अधिकारियो की टीम बक्सर पहुंच चुकी है, और आरोपियों से पूछताछ कर रही है.जानकारी मिल रही है कि कई बड़े सफेदपोश से इस मामले का तार जुड़ा है. जिसके मुताबिक पटना से दिल्ली में किसी बड़े नेता को गिफ्ट देने की तैयारी थी. उससे पहले ही बक्सर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया.

गिरफ्तार कर्मी पटना के महेंद्रू में सीनियर सेक्शन अधिकारी के पद पर तैनात है

बक्सर जिले के औधोगिक थाने क्षेत्र के दलसागर टोल प्लाजा के समीप 800 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार कर्मी पटना के महेंद्रू में सीनियर सेक्शन अधिकारी के पद पर तैनात है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, उसका एक रिश्तेदार आईपीएस अधिकारी है. जबकि पिता अरुण कुमार वाइसचांसलर के पद से सेवा निर्वित हुए है. वहीं पत्नी एनजीओ चलाती है. बक्सर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर पहुंचे कस्टम के अधिकारियो ने कहा कि, मीडिया के साथ मामला साझा नही किया जा सकता है.

पढ़ें पूरा मामला

पुलिस गिरफ्त में आये सोना लेकर जा रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी ने पहले पुलिस पर अपना धौंस जमाने की कोशिश की, और कई मंत्रियो से संपर्क होने का धौंस दिखाता रहा. इस दौरान बक्सर पुलिस ने जैसी सख्ती बरती आरोपी गिड़गिड़ाने लगा.पुलिस के बड़े अधिकारियो को इस बात की सूचना मिली थी कि, बक्सर के रास्ते 2 करोड़ केस लेकर कुछ लोग जा रहे है.जिसके बाद एसपी शुभम आर्य ने रात में ही औधोगिके थाने में पहुंचकर अधिकारियो को सख्त हिदायत देते हुए, पूरे मामले की मॉनिटरिंग करते रहे.औधोगिक थाना प्रभारी संजय कुमार ने जैसे ही वाहन को रोककर जांच की तो कपड़े से भरे बैग में सुबह 3 बजे 800 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ चालक समेत दो को हिरासत में लेकर थाने लाये, जिसका खरीद विक्री का कागजात भी आरोपी के पास नही है.

Published at:18 Nov 2024 11:22 AM (IST)
Tags:gold smugglingcrime in bihargold biscuitstrending newsbiharbihar newsbihar news todaybuxerbuxer newsbuxer news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.