✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सीवर की सफाई कर रहे 3 मजदूरों की दम-घुटने से हालत गंभीर, SKMCH में चल रहा इलाज

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:38:31 AM

मुज़फ़्फ़रपुर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बुधवार की सुबह मुजफ्फरपुर के दाऊदपुर कोठी में सीवर की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि, सफाई करने उतरे इन तीन मजदूरों का अचानक दम घुटने लगा, जिससे उन्होंने आवाज लगानी शुरू कर दी. ऐसे में जमीन के लगभग 20 फ़ीट नीचे होने के कारण इन मजदूरों की आवाज काफी देर से सुनी गई. जिसके बाद JCB से सीवर के बगल में गड्ढा बनाया गया और सीवर के अंदर उतर कर घंटो की मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया.

मजदूरों के पास थी सेफ्टी गियर्स की कमी

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस सहित DSP2  विनीता सिंह भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद तीनों घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया. वहीं, DSP2 विनीता सिंह ने बताया कि दाउदपुर के श्रीराम नगर में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा था. जिसमें तीन मजदुर नीचे उतरे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर में उतरने के दौरान मजदूरों के पास सेफ्टी गियर्स की कमी थी. उनका सेफ्टी गेयर टूट गया था. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह मजदूर स्थानीय नही हैं. तत्काल तीनों को अस्पताल भेज दिया गया है, जांच के बाद दोषी पर करवाई की जाएगी.

Tags:बिहारपटनाबिहार न्यूजमुज़फ्फरपुरसीवर सफाईश्री कृष्ण मेडिकल कॉलेजदाऊदपुर कोठीस्मार्ट सिटी परियोजनाBiharPatnaBihar NewsMuzaffarpurSewer CleaningShri Krishna Medical CollegeDawoodpur KothiSmart City Project

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.