✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:बैंक लूटने पहुंचे थे लूटेरे, लेकिन पहुंचे जेल, पढ़ें कैसे पुलिस ने किया मामले का खुलासा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:23:29 AM

आरा(ARRAH): बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है, आये दिन यहां कई आपराधिक घटनाएं हो रही है, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है, लेकिन बिहार के आरा जिले से एक अच्छी खबर है, जहां पुलिस ने बैंक लूट की घटना को रोकने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने बैंक लूट की योजना को विफल कर दिया. एसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर अलर्ट भोजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तिवारी गैंग के समस्तीपुर और बेगूसराय जिला के तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इन लुटेरों में समस्तीपुर जिला में बाजार समिति थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी मिंटू कुमार उर्फ मिठू तिवारी, छोटू कुमार सिंह और बेगूसराय जिला में सिंघौल थाना क्षेत्र का डुमरा गांव निवासी छोटू कुमार सिंह हैं.आरा शहर के नवादा थाना की पुलिस ने तीनों लुटेरों को पकड़ी रोड से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मिन्टु कुमार उर्फ मिठ्ठू तिवारी कुख्यात अपराधी और गैंग का सरगना है. आरा शहर में भी इस गैंग की बैंक लूटने की योजना थी.

गिरफ्तार सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा

समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और नवादा सहित अन्य जिलों में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य मोटा माल मारने की फिराक में आरा आये थे. उसके लिए अपराध कर्मी हथियार के साथ चार-पांच झोले भी साथ लाये थे, ताकि लूट के पैसे ले जाने में आसानी हो. हालांकि पुलिस की सक्रियता से कामयाब नहीं हो पाये. मोटा माल लूटने के बदले अपराधियों को जेल जाना पड़ गया. एसपी भोजपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि अपराधियों की डकैती की प्लानिंग हो गयी थी. उसके लिए बैंक की रेकी भी कर ली गयी थी. डकैती को अंजाम देने के लिए गिरोह के तीन सदस्य बाइक, जबकि दो ट्रेन से आरा पहुंचे थे.

जांच के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पकड़ी चौक से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तभी ट्रेन से आरा पहुंचे दो अपराधकर्मियों को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई और दोनों स्टेशन के आसपास से ही भाग निकले. उन्होंने बताया कि दोनों का लोकेशन भी मिल गया था, लेकिन बाद में अपराधियों का मोबाइल बंद हो गया. दोनों की पहचान कर ली गयी है और जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ लोकल लड़कों की मदद से रेकी की गयी है. उन लड़कों की पहचान की जा रही है. कई बाद लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

पढें एसपी ने क्या दी जानकारी दी 

एसपी ने बताया कि गिरोह के लोकल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. बताते चलें कि हाल के कुछ सालों में आरा में बैंक डकैती की बड़ी वारदात हुई है. पिछले साल दिसंबर में कतीरा स्थित एक्सिस बैंक से करीब 17 लाख की डकैती हुई थी. उससे पहले मार्च 2022 में गजराज गंज जांच के बाद ओपी क्षेत्र के बीबीगंज स्थिति दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से करीब 12 लाख की लूट की गयी थी.नवंबर 2020 में शहर की बाजार समिति स्थिति दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में तीस लाख की डकैती हुई थी. उसी साल शाहपुर के इटवा स्थित बैंक से भी करीब आठ लाख रुपए लूट लिया गया था.

Tags:crimecrime news biharcrime in aarabank robberybank robbery in biharbank robbery in aarabiharbihar newsbihar news todayaraara newsara news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.