✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घरवालों ने रंगे हाथ दबोचा, फिर जो हुआ वो हैरान करनेवाला था

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:19:14 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD): बिहार के अलग अलग जिलों से आये दिन प्रेम-प्रसंग के अलग-अलग मामले सामने आते रहते है, जिसमे प्रेमी प्रेमिका के प्यार की खबर जब लोगों को लगती है, तो फिर प्यार जैसे खूबसूरत रिश्ते का तमाशा बन जाता है, और बीच बाजार दोनों प्रेमी जोड़े को बदनाम किया जाता है. एक ऐसा ही प्रेम प्रसंग का मामला बिहार के औरंगाबाद से सामने आया है. जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, और उसके बाद जो हुआ वो बहुत ही हैरान करनेवाला था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अनोखी शादी

आपको बताये कि औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के परसी गांव में एक अनोखी शादी होने का मामला प्रकाश में आया है. जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी की घरवालों और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी. ग्रामीणों ने शादी का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर  डाल दिया जिसकी वजह से यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पढ़ें पूरा मामला

प्रेमी जोड़े की पहचान संदीप कुमार बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा का रहने वाला है. वहीं अमृता कुमारी फेसर थाना क्षेत्र के परसी गांव के रहने वाली है. बताया जा रहा  कि दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके घर आया करता था और दोनों गांव के बाहर बाजार में भी मिला करते थे. हमेशा की तरह वह शुक्रवार की रात भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था, लेकिन इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को लग गई और फिर दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी.

अनोखी शादी को देखने के लिए पूरा गांव पहुंचा हुआ था

वहीं ग्रामीण आनन-फानन में देर रात मंदिर में दोनों प्रेमी युगल को लाए. दोनों बालिग थे. जहां दोनों की शादी कराई गई. इस अनोखी शादी को देखने के लिए पूरा गांव पहुंचा हुआ था. शादी के लिए दोनों राजी हो गए उसके बाद मंदिर में ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली. शादी के बाद संदीप और अमृता दोनों काफी खुश दिखे. मंदिर में दोनों एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई. शादी के बाद शनिवार को बंटी अपने गांव बारुण प्रेमिका को लेकर चला गया.

 

Tags:Amazing love stroy of biharlove story of bihartrending news biharviral news of biharbiharbihar newsbihar news todayaurangabadaurangabad newsaurangabad newsaurangabad news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.