✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIHAR NEWS: रक्सौल में टैंकर पलटते ही पेट्रोल की मची लूट, महिलाओं समेत बच्चों ने भी उठाया फायदा, देखें वीडियो

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:58:58 AM

मोतिहारी(MOTIHARI) :भारत-नेपाल सीमा रक्सौल के लक्ष्मीपुर नेशनल हाइवे पर तेल की भारी लूट हुई है. ऐसे में मौके पर कोई गैलन तो कोई बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचा. मौके का फायदा उठाते हुए लोगों ने खूब तेल की लूट की है. पढ़ने वाले विधार्थी भी किताब कॉपी वाला बैग लटकाए रोड पर फेंके गए बोतल से तेल लूट करते दिख रहे है.

लोगो ने लूट लिया पेट्रोल

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रक्सौल शहर के पहले लक्ष्मीपुर टॉवर चौक के पास नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार नेपाली टैंकर ने एक खड़ी टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. नेपाली टैंकर में पेट्रोलियम लोड होने के कारण रिसाव होने लगा. पेट्रौल रिसाव हो करीब सौ मीटर से ज्यादा दूरी तक खेत तक जा पहुंचा जिसकी भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने बाल्टी, गैलन व बोतल लेकर पहुंच गए और खूब तेल की लूट की. वहीं घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल थाना मौके पर पहुंच घटना में घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ड्राइवर की स्थिति स्वस्थ्य बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला

दो दिन पुर्व नेपाली नंबर मालवाहक ट्रक ना 3 ख/7594 का अगला धुरा टूटने की घटना में रोड किनारे खड़ा था, मंगलवार की सुबह नेपाली नंबर टैंकर ना 4 ख/1591 बिहार के बरौनी तेल रिफायनरी से पेट्रौल लेकर तेज रफ्तार में नेपाल जा रही थी. इसी बीच रक्सौल के पहले नेशनल हाइवे लक्ष्मीपुर टॉवर चौक के करीब मालवाहक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिस घटना में टैंकर से तेल रिसाव होकर नेशनल हाइवे पर तेल फैलने के साथ खेत तक चली गई. जिसके बाद स्थानीय लोग तेल की लूट में जुट गए.

घटना के बारे में रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच स्थिति पर ध्यान देते हुए घटना में टैंकर से रिसाव में फैले पेट्रौल से कोई अनहोनी न हो जिसको लेकर सतर्कता बरती गई है. घटना में घायल ड्राइवर का इलाज कराया गया है. ड्राइवर पूरी तरह स्वस्थ्य है.

Tags:truck driver ko pitatruck drivertruck driver 2truck failstruck accidentidiotsbike accidentheavy equipment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.