✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: तालाबनुमा गड्ढे से बरामद हुई 5 साल के बच्चे की सड़ी गली लाश, गांव में मची सनसनी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:16:25 PM

रोहतास(ROHTAS):बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना अंतर्गत न्यू डिलियां मुहल्ले से 55 दिनों से लापता 5 वर्षीय उमरा का शव आज उसी के घर के समीप तालाबनुमा गड्ढे से बरामद हुआ है.जिसके बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. वही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. मौके पर पहुंचे रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पिछले 31 दिसंबर 2024 को उमरा के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी. परिजनों द्वारा उमरा के लापता होने की लिखित शिकायत की गई थी.जिसको गंभीरता से लेते हुये उमरा की तालाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

पिछले 55 दिन से लापता थी बच्ची

 गठित विशेष टीम के द्वारा लगातार उमरा की तालाश की जा रही थी.जिस जगह से उमरा लापता हुई थी उसके आस- पास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला गया था, लेकिन उससे कोई सुराग नही मिल पाया. उसके बाद लागातार आस- पास के सभी जगहों पर खोजबीन की गई. परिजनों और मोहल्लेवासियों से भी पूछताछ और जानकारियां ली गई थी,लेकिन कोई पता नहीं चल पाया.रविवार को पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में ASP किरण कुमार कोटा, DIU टीम और डिहरी नगर थाने की पुलिस द्वारा पुनः घटनास्थल का निरीक्षण बारीकी से किया गया, आज सुबह भी रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बारीकी से ईलाके को सर्च किया, जिसके बाद  तालाबनुमा गड्ढे से एक शव बरामद हुआ.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जब शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया, तो पूरी तरह से सड़ चुका था, लेकिन कपड़े से पहचान की गई है. वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि डेडबॉडी का DNA टेस्ट कर पोस्टमार्टम किया जायेगा.तभी मौत के असली कारण का पता चल पायेगा. फिलहाल हर बिंदु पर मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

Tags:crime newscrime in biharmurder news biharbiharbihar newsbihar news todayrohtasrohtas newsrohtas news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.