✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:शराब तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस, लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर शुरु कर दी धक्का-मुक्की, पढ़ें पुलिस ने फिर क्या किया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:59:25 AM

मोतिहारी(MOTIHARI):बिहार के बिहार के मोतिहारी जिले में शराब तस्करों की दबंगई देखने को मिली है, जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम को शराब तस्करों और महिलाओं ने घेर लिया.घटना सुगौली थाना क्षेत्र के पजियरवा गांव की है. जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के साथ महिलाओं ने धक्का-मुक्की की और शराब तस्कर को छुड़ा लिया.पुलिस टीम शराब माफिया संजय पासवान के घर पर छापेमारी करने गई थी.

पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई

घटना के दौरान महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और आरोपी संजय पासवान को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया.हालांकि, पुलिस ने धैर्य का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मौके से 30 लीटर देसी शराब बरामद की.पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई.

पढ़ें मामले पर मोतीहारी एसपी ने क्या कहा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस से दुर्व्यवहार करनेवाले और कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.एसपी ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:liquor banned in biharliquor smugglerliquor smuggler on policebiharbihar newsbihar news todaymotiharimotihari newsmotihari news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.