✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ई बिहार है भईया...शराब तस्करों का कारनामा देख चकराया पुलिस का माथा, बाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:34:20 AM

वैशाली(VAISHALI): बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी कानून लागू है. जहां शराब बेचना, खरीदना और पीना तीनों कानूनी रूप से अवैध है, लेकिन फिर भी बिहार में आपको बड़ी ही आसानी से सस्ते दामों पर शराब मिल जाती है. बिहार के शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरकीबें अपनाते हैं, जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह जाती है. एक बार फिर बिहार के वैशाली जिला से ऐसा ही एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शराब तस्करों ने बाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह शराब भर दिया है. गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दीवान टोक नवादा खुर्द जानेवाली सड़क पर दो बाइक के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

खुलासा पर पुलिस के उड़े होश

पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर बाइक की टंकी में शराब रखकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष द्वारा ऊतक स्थल पर पहुंचा तो दो बाइक दीवान टोक की तरफ से आ रहा था, जिसमें एक बाइक पर बेरे में देसी शराब रखा हुआ था. पुलिस को देख बाइक छोड़ शराब तस्कर भागने लगे,जिसे पुलिस ने खड़े कर पकड़ लिया. पुलिस ने जब शराब तस्कर की बाइक खोली तो पुलिस के भी होश उड़ बाइक की तेल टंकी से शराब निकालने लगा, शराब तस्कर की जुगाड़ देख पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने 83  लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया.वहीं मौके से दो तस्कर भागने में सफल रहे हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

मामले पर जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बाइक से शराब की तस्करी हो रही है. सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई जिसमें दो बाइक के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बाइक की टंकी में शराब रखकर शराब की तस्करी की जा रही है. बाइक में तेल डालने के लिए अलग से बोतल लगाया गया है. हम लोग इस बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं किस मिस्त्री ने इस बाइक में ऐसा सिस्टम बनाया है. उसकी भी गिरफ्तारी करेंगे.

Tags:liquorliquor banned in biharliquor smugglersliquor smugglers of biharliquor smuggling in biharbiharbihar newsbihar news todayvaishalivaishali newsvaishali news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.