✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar: वर्दी पहनकर धौंस जमानेवाले को पुलिस ने दबोचा, पढ़ें पूछताछ में क्या खुलासा हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:29:32 AM

जमुई(JAMUI):बिहार के अलग अलग जिलों से आये दिन फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का मामला सामने आते रहते है.एक ऐसा ही मामला जमुई जिला से सामने आया है, जहां फर्जी आईपीएस अधिकारी का वर्दी पहन कर घूम रहे एक लड़के को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मिथिलेश कुमार है.जो गोवर्धनबीघा थाना हलसी जिला लखीसराय का रहने वाला बताया रहा है. युवक को सिकंदरा थाना की पुलिस ने सिकंदरा शहर के बंधन बैंक के समीप से गिरफ्तार किया है.लड़के से सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह द्वारा पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने युवक के पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद किया है

 पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह मामला पूरी तरह से फर्जी आईपीएस अधिकारी बन कर ठगी करने का लग रहा है. उक्त युवक के साथ एक बाइक भी जब्त की गई है. युवक आईपीएस की वर्दी पहनकर सिकंदरा में घूम रहा था जो अपने साथ एक नकली पिस्टल भी रखे हुए था.  युवक  से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि किसी खैरा के रहनेवाले मनोज सिंह का नौकरी के नाम पर 2 लाख देने की बात कर रहा है और आज ही इस वर्दी और नकली पिस्टल दी गई है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सिकंदरा पुलिस फिलहाल उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सिकंदरा पुलिस फिलहाल जांच करने की बात कर रही है. जांच के बाद इस मामले में खुलासा होने की संभावना है.वहीं गिरफ्तार युवक की उम्र मात्र 18 साल बताई जा रही है.

Tags:crimecrime in biharcrime news biharfake police manfake pilice man arrestedtrending newsviral news of biharbiharbihar newsbihar news todayjamuijamui newsjamui news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.