✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: अब पुलिस कर्मियों को मिलेगी बेहतरीन बीमा सेवाएं, दुर्घटना होने पर मिलेगा 2.30 करोड़ रुपये का लाभ

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:42:19 AM

पटना (Patna): बिहार पुलिस मुख्यालय और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच आज शुक्रवार को एक MOU साइन किया गया. इस MOU के तहत बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को दुर्घटना होने पर मिलने वाली बीमा राशि को अधिकतम 2.30 करोड़ रुपये तक कर दी गई है. इतना ही नहीं, सेवारत कर्मियों को स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1.50 लाख और आंशिक विकलांगता के लिए भी 1.50 लाख तक की बीमा राशि का प्रावधान भी कर दिया गया है.

बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए भी विशेष सैलरी पैकेज

AIG कल्याण विशाल शर्मा ने बताया कि, पहली बार बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों के लिए सामान्य मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये तक का प्रावधान शामिल किया गया है, जो आत्महत्या के मामले में भी लागू होगा. साथ ही पहली बार बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी विशेष सैलरी पैकेज के लाभ उपलब्ध कराएं जायेंगे. इसके अलावा दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर बिहार पुलिस के कर्मियों की बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी बीमा प्रावधान किया गया है.

नए सैलरी पैकेज से सेवारत कर्मी से लेकर सेवानिवृत्त कर्मी तक को मिलेगा लाभ- AIG

AIG ने बताया कि, बैंक ऑफ बड़ौदा और बिहार पुलिस के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य बिहार पुलिस के कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतरीन बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रदान करना है. इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक व्यापक सलाहकारी प्रक्रिया अपनाई गई है. जिसमें बिहार पुलिस के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों, बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्यों से परामर्श किया गया है. हमारा मौजूदा समझौता ज्ञापन (MOU) 13 अगस्त 2024 को समाप्त हो गया था. जिसके बाद यह नया समझौता तैयार किया गया है. इस नए सैलरी पैकेज के माध्यम से न केवल सेवारत पुलिस कर्मी बल्कि सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिवारजन भी लाभान्वित होंगे.  

 

Tags:बिहार न्यूजबिहारबिहार पुलिसबीमा सेवाबिहार पुलिस मुख्यालय बैंक ऑफ बड़ोदाBihar NewsBiharBihar PoliceInsurance ServicesBihar Police Headquarters Bank of BarodaएमओयूMOU

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.