✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: राज्यसभा की दो खाली सीटों पर किया गया नॉमिनेशन, एनडीए के दोनों उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना तय !

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:42:31 AM

पटना(PATNA): बिहार में राज्यसभा की दो खाली हुई सीटों पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी उम्मीदवार मनन कुमार मिश्र ने नॉमिनेशन कर दिया है. विधानसभा पहुंच कर दोनों प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन किया है. खाली हुई राज्यसभा की सीटों में से एक आरजेडी की सीट है तो दूसरी बीजेपी की है. नॉमिनेशन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहें. एनडीए के दोनों उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना तय है.

उपेंद्र कुशवाहा 4 वर्ष तो मनन कुमार मिश्र 2 वर्ष के लिए संभालेंगे कार्यकाल

बता दें कि, लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से आरजेडी की मीसा भारती सांसद चुनी गईं हैं. वहीं, नवादा से बीजेपी के विवेक ठाकुर सांसद बने हैं. ऐसे में दोनों सीट पर उपचुनाव हो रहा है. मीसा भारती की सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया तो वहीं, दूसरी सीट विवेक ठाकुर के सीट पर बीजेपी कोटे से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्र ने नामांकन दाखिल किया है. गौरतलब है कि, उपेंद्र कुशवाहा मीसा भारती की खाली हुए सीट पर राज्यसभा जाएंगे, उनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा. वहीं, विवेक ठाकुर की सीट पर मनन कुमार मिश्र राज्यसभा जाएंगे, उनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा.

Tags:बिहारन्यूजबिहार न्यूजबिहार राज्यसभानॉमिनेशनएनडीएबिहार सरकारनीतीश कुमारसीएम नीतीश कुमारBiharNewsBihar NewsBihar Rajya SabhaNominationNDABihar GovernmentNitish KumarCM Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.