☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: ई रिक्शा से टकराई लोजपा(आर) के प्रवक्ता की गाड़ी, तो बीच सड़क मच गया गया बवाल, पढ़ें फिर क्या हुआ

Bihar News: ई रिक्शा से टकराई लोजपा(आर) के प्रवक्ता की गाड़ी, तो बीच सड़क मच गया गया बवाल, पढ़ें फिर क्या हुआ

पटना(PATNA): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी के प्रवक्ता श्रवण कुमार की गाड़ी का टक्कर ई-रिक्शा से हो गया. जिसके बाद एक तरफ जहां पशुपति पारस के नेता ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ ई-रिक्शा चालक का कहना था कि साइड लेने के दौरान उसकी ई-रिक्शा राष्ट्रीय लोजपा नेता की गाड़ी से सट गई, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई है. इस घटना के बाद भारी बवाल हो गया. दोनों पक्ष के लोग बीच सड़क पर आपस में भीड़ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को रफा-दफा किया. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक रिजवान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

लोजपा प्रवक्ता श्रवण ने जानलेवा हमला का लगाया आरोप

इस दौरान लोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर फायरिंग की गई और उनकी गाड़ी में आग लगाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है.जानकारी देने के बावजूद पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची.श्रवण अग्रवाल का कहना था कि उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गई है.

ये है पूरा मामला

पुलिस की गिरफ्त में आए ई-रिक्शा चालक रिजवान की माने तो वह बोरिंग रोड से सामान लेकर राजापुर की तरफ जा रहा था.इसी दौरान लोजपा नेता श्रवण अग्रवाल रॉन्ग साइड से गाड़ी लेकर आ रहे थे, तभी ई-रिक्शा उनकी गाड़ी से सट गई.इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.गाड़ी में श्रवण अग्रवाल के साथ चार और लोग सवार थे. माफी मांगने के बावजूद उनलोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसकी ई-रिक्शा को भी तोड़ दिया. पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि पूरे मामले को देख रहे है. जो दोषी होगा उनपर कार्रवाई होगी.

Published at:26 Jan 2025 03:58 PM (IST)
Tags:ljpLJP(R) spokespersone-rickshawboring road patnabiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.