✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIHAR NEWS: मोतिहारी में डकैतों का तांडव, लूट का विरोध करने पर घर के तीन सदस्यों को चाकू घोंपा

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:55:49 AM

बिहार(BIHAR): बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं. मोतिहारी के पूर्वी चंपारण में देर रात अपराधियों ने सरगम ​​सिनेमा रोड स्थित ओम प्रकाश वर्णवाल के घर में तांडव मचाया. देर रात करीब दो बजे सात डकैत उस घर में घुसे और डकैती की वारदात को अंजाम दिया. डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया. उन्होंने तीन लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायलों में ओम प्रकाश वर्णवाल, अन्नी वर्णवाल और लखन वर्णवाल भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज रहमानिया में चल रहा है. एक घायल की हालत काफी गंभीर है.

 एक आरोपी की हुई गिरफ़्तारी

मौके पर पहुंची 112 आपातकालीन सेवा की पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने घटना के वक्त वहां मौजूद डकैत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. वहीं उस घटना के बारे में पीड़ित ओम प्रकाश वर्णवाल की बेटी शिब्बू का कहना है कि डकैत उनके घर में घुसने के लिए घर के पिछले हिस्से का इस्तेमाल किया. वहां से वे छत पर आए और फिर घर में घुस गए. इस घटना में कुल सात लोग शामिल थे, जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हमलावर अकबर अली का पुत्र शाहिद आलम है जो बरपुरवा गांव का रहने वाला है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Tags:bank robbery in biharbank robberymotiharimotihari newscrime in biharrobbery in biharrobberyrobbery videorobbery attempt in biharbank robbery in darbhangarobbery in bankbank robbery shootingbank robbery in hajipur30.27 lakh robbery in bank.bihar robbery newscrime in motiharimurder in motiharibihar bank robbery viral videoencounter in motiharimurder of drug shopkeeper in motiharirobbery in the mall catches by cctvbank loot in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.