☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:भागलपुर से गिरिराज सिंह ने की हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत, कहा यात्रा में किसी पार्टी के लोग नहीं बस हिन्दू लोग चल रहे

Bihar News:भागलपुर से गिरिराज सिंह ने की हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत, कहा यात्रा में किसी पार्टी के लोग नहीं बस हिन्दू लोग चल रहे

भागलपुर(BHAGALPUR):हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भागलपुर से हो गई.केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह बुढ़ानाथ मंदिर से पैदल यात्रा करते हुए जिला स्कूल के मैदान पहुंचे जहां पर इन्होंने मंच को साझा किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संबोधन में कहा कि 1947 से अब तक ताजिया निकलता है, हमने तो ताजिया में लाठी भांजी साथ दिया पैसे भी पिताजी ने दिए फिर भी कभी एक पत्थर नहीं फेंका.

गिरिराज सिंह ने कहा कि यात्रा में किसी पार्टी के लोग नहीं बस हिन्दू लोग चल रहे है

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कुछ लोगों के द्वारा दुर्गा पूजा में पत्थर भी मंदिरों पर फेंका जा रहा है, साथ ही कहा कि यह यात्रा हिंदुओं की यात्रा है, इसमे ना कोई बीजेपी के लोग हैं ना कोई लोजपा के लोग हैं, ना राजद के लोग हैं. सभी हिंदू हैं. इस यात्रा के माध्यम से आपको चेताने आया हूं कि अगर आप संगठित रहे. एक रहे तो सशक्त भारत रहेगा. यह भारत अभी तक सुरक्षित है जब तक सनातन हिंदू संगठित है.

पढ़ें गिरिराज सिंह ने और क्या कहा

गिरिराज सिंह ने कहा कि दूसरे लोग कहते हैं जब से मोदी योगी अमित शाह है तब से यह हो रहा है. मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि 1926 में मोदी जी पैदा लिए थे, स्वामी श्रद्धानंद अर्थ समाज के थे.उनकी हत्या कौन कर दिया, क्यों कर दिया. यह जानने योग्य है. कांग्रेस के अध्यक्ष से मोहम्मद अब्दुल कलाम गांधी जी से कहा कि स्वामी श्रद्धानंद को कहिए की सिद्धि आंदोलन बंद कर दे. कलाम ने कहा कि हिंदुओं का तो सैकड़ो साल से होगा क्या हुआ औरंगजेब के जमाने को याद दिलाना तो हम भी नहीं रोकेंगे.वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि यह आंदोलन कब शुरू हुआ है, यह विरोध कब शुरू हुआ 1921 में जसपाल महाशय केश हुआ कैश से बड़ी हो गए, उनकी भी हत्या मुसलमान ने कर दी. यह यात्रा है अपने अस्तित्व को बचाने के लिए यह यात्रा है भाई भाई को एक करने का सौदागर राखी को नजर ना लगे मेरी चिंता छोड़ दें.

Published at:18 Oct 2024 04:12 PM (IST)
Tags:Giriraj singhGiriraj singh mpSwabhiman YatraTrending newsBiharBihar newsBihar news todayBhagalpurBhagalpur newsBhagalpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.